Posted on Leave a comment

कुमार-बिमल का अगला अभियान

कुमार-बिमल शृंखला की अगली कहानी ‘अफ्रिका अभियान’ प्रस्तुत कर दी गयी है। हेमेन्द्र कुमार राय ने ‘यक्ष का खजाना’ के बाद (इस शृंखला की) जो दो कहानियाँ लिखी थीं, उनमें कुमार-बिमल पहले तो मंगल ग्रह के अन्तरिक्षयात्रियों के साथ मंगल ग्रह पर जा पहुँचते हैं और जब वापस लौटते हैं, तो धरती के एक ऐसे अनजान हिस्से पर उतरते हैं, जहाँ डायनासोरों की दुनिया कायम होती हैं। मैंने इन दोनों कहानियों को फिलहाल छोड़ दिया है- कभी बाद में इनका अनुवाद किया जायेगा। मैंने इनके बाद वाली कहानी को अनुवाद के लिए चुना, जिसमें कुमार-बिमल अफ्रिका के एक रोमांचक अभियान पर निकले हुए हैं।  


इस बार से ‘फोण्ट’ में बदलाव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *